शनिवार 14 नवंबर 2026 - 13:13
ईरान की जवाबी कार्रवाई क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स

हौज़ा / इस्लामी गणराज्य ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल मुस्तफा इज़दी ने कहा है कि ईरान की जवाबी कार्रवाई केवल क्षेत्र और अधिकृत फिलिस्तीन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका दायरा इससे आगे भी बढ़ सकता है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इस्लामी गणराज्य ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल मुस्तफा इज़दी ने कहा है कि ईरान की जवाबी कार्रवाई केवल क्षेत्र और अधिकृत फिलिस्तीन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका दायरा इससे आगे भी बढ़ सकता है।

ब्रिगेडियर जनरल मुस्तफा इज़दी ने कहा कि ईरान दुश्मन के खिलाफ निर्णायक और प्रभावशाली कार्रवाई करने के लिए पहले से अधिक तैयारी और व्यापक संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार है। किसी भी नए हमले की स्थिति में ईरान का जवाब केवल क्षेत्रीय सीमाओं और अधिकृत फिलिस्तीन तक सीमित नहीं रहेगा।

उन्होंने अल-मयादीन टीवी को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा कि रमज़ान युद्ध के दौरान ईरान ने अपनी पूरी ताकत, दृढ़ संकल्प और सैन्य तैयारी का प्रदर्शन किया तथा प्रभावी जवाबी कार्रवाई करने की अपनी क्षमता साबित की।

जनरल मुस्तफा इज़दी ने आगे कहा कि इस बार ईरान पहले से अधिक व्यापक तैयारी, उच्चतम स्तर की सतर्कता और अतिरिक्त संसाधनों के साथ दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी नई आक्रामकता का जवाब क्षेत्र से बाहर तक भी पहुंच सकता है।

उन्होंने हिज़्बुल्लाह के मुजाहिदीन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमें उन जांबाजों पर गर्व है, जिन्होंने आशूराई जज़्बे के साथ ज़ायोनी शासन की ताकत के खिलाफ संघर्ष किया और सफलता हासिल की।

उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र हिज़्बुल्लाह के मुजाहिदीन और लेबनान की जनता के साथ खड़ा है तथा उनका समर्थन और सहयोग जारी रखेगा।

जनरल मुस्तफा इज़दी ने उम्मीद जताई कि लेबनान की जनता उसी रास्ते पर आगे बढ़ती रहेगी, जिसकी निशानदेही महान नेता और प्रख्यात धर्मगुरु शहीद सैयद हसन नसरुल्लाह ने अपने खून से की थी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha